नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), जूनागढ़ की वर्ष 2022 की द्वितीय छमाही बैठक का आयोजन दिनाँक 22 सितम्बर, 2022 को अपराह्न 3:00 बजे भाकृअनुप-मूँगफली अनुसंधान निदेशालय, जूनागढ़ में ऑनलाईन माध्यम से की गई | इस बैठक में नराकास-जूनागढ़ के सदस्य कार्यालयों के प्रमुखों एवं उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया | सर्वप्रथम स्वागत भाषण में डॉ. सुष्मिता, सदस्य, राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जूनागढ़ ने अध्यक्ष नराकास-जूनागढ़ डॉ. सी. एस. प्रहराज एवं सभी सदस्य-कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत एवं अभिवादन किया एवं बैठक मे उपस्थित सभी प्रतिभागियों का परिचय कराया | तत्पश्चात श्री लोकेश कुमार थवाईत, सचिव, नराकास-जूनागढ़ ने सदस्यों से प्राप्त रेपोर्टों को संकलित करके बैठक में प्रस्तुत किया तथा रिपोर्ट मे पाए गए कमियों को इंगित करते हुए भविष्य में इनको दुरुस्त करने के लिए कहा | आपसी परिचर्चा के पश्चात अध्यक्ष, नराकास-जूनागढ़ ने सभी सदस्य कार्यालयों को राजभाषा हिन्दी में अधिक से अधिक कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये | श्री रणवीर सिंह, सदस्य, राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जूनागढ़ के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात, अध्यक्ष, नराकास-जूनागढ़ के अनुमति से बैठक को सम्पन्न घोषित किया गया |


Views Today : 6647
This Month : 118256
This Year : 652997
Total views : 3810196











